गू, $गू
-------------------------------------------------------------------------------
गूँ ($फा.प्रत्य.)-रंगवाला, जैसे-'नीलगूँÓ-नीले रंगवाला, 'गुलगूँÓ-गुलाब के रंग का, गुलाबी। (यौगिक शब्दों के अन्त में प्रयुक्त)।गूँगा (हिं.वि.)-जो बोल न सके, मूक।
गूँज (हिं.स्त्री.)-भौंरों के गूंजने का शब्द, गुंजार; प्रतिध्वनि, व्याप्तध्वनि; लट्टू के नीचे की ओर लगी हुई कील; कान की बालियों में शोभा के लिए दूर तक लपेटा छोटा पतला तार।
गूँजना ($हिं.क्रि.अक.)-भौंरों का मधुर ध्वनि करना, गुंजारना; प्रतिध्वनि से व्याप्त होना।
गूँधना ($हिं.क्रि.सक.)-आटे को पानी में सानकर हाथों से दबाना या मलना; गूँथना, पिरोना।
गू ($फा.पु.)-गेंद, कंदुक, बच्चों के खेलने की गेंद; पोलो या क्रिकेट खेलने की गेंद।
गू (हिं.पु.)-मल, विष्ठा।
$गूक ($फा.पु.)-मेंढक, दुर्दुर, मंडूर, दादुर।
गूगिर्द ($फा.स्त्री.)-गंधक।
गूगिर्दे अहमर (अ़.$फा.स्त्री.)-लाल गंधक जिससे रसायन बनती है; ऐसा व्यक्ति जो सर्वगुण-सम्पन्न हो और जिसका मिलना दूभर हो।
गूगिर्दे सुख्ऱ्ा ($फा.स्त्री.)-दे.-'गूगिर्दे अहमरÓ।
गूच (तु.पु.)-मेंढ़ा, नर भेड़ जिसके सींग होते हैं।
$गूत: (अ़.पु.)-निमज्जन, $गोता, डुबकी। शुद्घ उच्चारण यही है मगर उर्दू में प्रचलित नहीं है। उर्द में इसके स्थान पर '$गोत:Ó बोला जाता है।
गूथना ($हिं.क्रि.सक.)-कई वस्तुओं को एक गुच्छे या एक लड़ी में पिरोना; टांकना, अटकाना; टांके से जोडऩा; सीना, टाँका मारना।
गूद: (तु.पु.)-बदन, शरीर, देह, जिस्म।
गून: ($फा.पु.)-रंग, रविश; गुना, जैसे-'दोगून:Ó-दोगुना।
गून ($फा.प्रत्य.)-रंग, वर्ण, रंगत। 'गूनागूनÓ-अनेक रंगों के; तरह-तरह के। (यौगिक शब्द के अन्त में प्रयुक्त)।
गून (हिं.स्त्री.)-नाव खींचने की रस्सी।
गूना ($फा.पु.)-रंग, वर्ण; $िकस्म, प्रकार, तरह, भाँति; चेहरे पर लगाने का पाउडर, मुखचूर्ण, $गाज़:; तौर-तरी$क:, रंग-ढंग, शैली, पद्यति; नियम, $काइद:।
गूनागून ($फा.वि.)-रंग-बिरंगी, चित्र-विचित्र।
गूनाब ($फा.पु.)-सुन्दरता के लिए मुख पर मलने या लगाने का रंगीन पानी अर्थात् क्रीम अथवा पाउडर, मुखचूर्ण, $गाज़:, गुलगून:।
गूनिया ($फा.पु.)-एक तिकोना यंत्र जिससे राज-मिस्त्री और बढ़ई इमारत की सीध नापते है।
$गूल ($फा.पु.)-दे.-'$गोलÓ।
$गूल (अ़.पु.)-जंगलों में रहनेवाले एक प्रकार के देव-दानव; भूत-प्रेत, शैतान, ख़्ाबीस; राक्षस, देव; दैवी विपदा, बला, आ$फत; प्रत्येक वह वस्तु जो बुद्घि का विनाश करे।
$गूले बियाबाँ (अ़.$फा.पु.)-जंगलों में फिरनेवाले भूत-प्रेत, मसान, बैताल आदि।
$गूले बियाबानी (अ़.$फा.पु.)-दे.-'$गूले बियाबाँÓ।
No comments:
Post a Comment