Thursday, October 15, 2015

   नौ

नौ ($फा.वि.)-नव, नवीन, नूतन, नया; तत्कालीन, हाल का; ताज़ा, हरा-भरा।
नौअ़ (अ.स्त्री.)-जाति, जो एक-सी सब चीज़ों में शामिल हो, जैसे-आदमी, गधा, घोड़ा आदि; प्रकार, $िकस्म; आकार-प्रकार, वज़ा-$कता।
नौअ़रूस (अ.$फा.वि.)-नवविवाहित; नवविवाहिता; जिसकी नयी-नयी शादी हुई हो।
नौअ़रूसाने चमन (अ.$फा.वि.)-उपवन में नए जमे हुए पौधे।
नौअ़रूसी (अ.$फा.स्त्री.)-नव-विवाह, नई शादी, नया ब्याह।
नौआईन ($फा.वि.)-शोभनीय, ललित; श्रंगारित, सुसज्जित।
नौआबाद ($फा.वि.)-वह क्षेत्र, प्रदेश या इला$का जो हाल ही में बसाया गया हो, नववसित; वह बंजर ज़मीन जो हाल ही में काश्त के लिए तोड़ी गयी हो।
नौआबादियात ($फा.स्त्री.)-वे क्षेत्र, प्रदेश या इला$के जो पश्चिमी राष्ट्रों ने विश्व के विभिन्न हिस्सों में बसाए और वहाँ उनका राज्य था या है, उपनिवेश, काँलोनी।
नौआबादी ($फा.स्त्री.)-नया बसाया हुआ देश, काँलोनी, उपनिवेश।
नौआमद: ($फा.वि.)-नवागत, जो अभी आया हो, हाल का आया हुआ।
नौआमोज़ ($फा.वि.)-अनाड़ी, नौसिखिया, जिसने कोई काम अभी सीखना आरम्भ किया हो, नव-शिक्षित।
नौआमोज़ी ($फा.स्त्री.)-अनाड़ीपन, नौसिखियापन।
नौईजाद (अ.स्त्री.)-नवाविष्कृत, जो चीज़ अभी हाल ही में आविष्कृत हुई हो।
नौईयत (अ.स्त्री.)-विशेषता, ख़्ाुसूसियत; $िकस्म, प्रकार।
नौउम्र (अ.$फा.वि.)-नई उम्र का, अल्पवयस्क, कमसिन, लड़का, बालक।
नौउम्री (अ.$फा.स्त्री.)-नव अथवा छोटी आयु की स्थिति, अल्पवयस्कता, बाल्यावस्था, कमसिनी।
नौए इंसानी (अ.स्त्री.)-मानव-जाति, मनु अथवा आदम की संतान।
नौए दिगर (अ.$फा.स्त्री.)-बदला हुआ, दूसरे प्रकार का, दूसरी तरह का; अस्त-व्यस्त, उथल-पुथल; विकृत, बिगड़ा हुआ।
नौकर (तु.पु.)-चाकर, सेवक, दास।
नौकरी (तु.स्त्री.)-जीविका के लिए किया जानेवाला सेवा-कर्म।
नौकर्द:कार ($फा.वि.)-जिसने कोई काम नया-नया किया हो।
नौकार ($फा.वि.)-अभी का, हाल का, ताज़ा; जिसने अभी काम प्रारम्भ किया हो।
नौकीस: ($फा.वि.)-दे.-'नौदौलतÓ।
नौख़्ात ($फा.वि.)-अंकुरित-यौवन, जिसकी मूँछ-दाढ़ी के बाल निकलना शुरू हुए हों।
नौख़्ाास्त: ($फा.वि.)-नया जमा हुआ; नवयुवक, नया पट्ठा; अनाड़ी, अननुभवी, नातज्रिबाकार।
नौख़्ोज़ ($फा.वि.)-दे.-'नौख़्ाास्तÓ, नया जमा हुआ, नया उगा हुआ, नवोदित, नवांकुरित।
नौगिरिफ़्तार ($फा.वि.)-जो नया-नया फँसा हो, जो हाल ही में $कैद हुआ हो; जो नया-नया किसी काम में पड़ा हो; जिसने नया-नया किसी को दिल दिया हो।
नौच: ($फा.पु.)-नवयुवक, नई जवानीवाला, (स्त्री.)-नौची, नवयुवती।
नौजवाँ ($फा.पु.)-'नौजवानÓ का लघुरूप, दे.-'नौजवानÓ।
नौजवान ($फा.पु.)-जो किशोरावस्था से युवावस्था में प्रवेश कर गया हो, जिसकी युवावस्था का प्रारम्भ हुआ हो, नया पट्ठा, नवयुवक।
नौजवानान: ($फा.अव्य.)-नए जवानों की तरह।
नौजवानी ($फा.स्त्री.)-नई जवानी, युवावस्था।
नौज़ाईद: ($फा.वि.)-नवजात, जो हाल ही में पैदा हुआ हो।
नौदामाद ($फा.पु.)-वर, दूल्हा।
नौदौलत (अ.$फा.वि.)-नवधनाढ्य, जिसने नई-नई सम्पत्ति पाई हो, जो नया-नया अमीर बना हो; जो नई-नई दौलत पाकर इतरा गया हो।
नौदौलती (अ.$फा.स्त्री.)-नई-नई सम्पत्ति की प्राप्ति, नया-नया धनवान होना।
नौनियाज़ ($फा.वि.)-वह बालक जिसने पढऩा-लिखना अभी प्रारम्भ किया हो; वह व्यक्ति जो नया-नया किसी पर मोहित हुआ हो।
नौनिहाल ($फा.वि.)-नई आयु का, नौउम्र, बालक, बच्चा; नया पौधा, नया पेड़।
नौनिहालाने चमन ($फा.वि.)-उपवन के नए-नए पौधे, (ला.)-देश के बच्चे, बालक।
नौनीन ($फा.पु.)-नया संविधान।
नौपैदा ($फा.वि.)-नवजात, जो हाल ही में पैदा हुआ हो, नौज़ाईद:।
नौ$फ (अ.पु.)-योनि का मांस।
नौबत (अ.स्त्री.)-दशा, हालत; बार, द$फा; ओसरी, बारी; राजाओं और अमीरों के दरवाज़े पर बजनेवाली शहनाई।
नौबतख़्ाान: (अ.$फा.पु.)-जहाँ शहनाई बजती हो, नक़्$कारख़्ााना।
नौबतगाह (अ.$फा.स्त्री.)-दे.-'नौबतख़्ाान:Ó; कारागार, $कैदखाना, जेल।
नौबतजऩ (अ.$फा.वि.)-नक़्$कारची, नौबत बजानेवाला।
नौबतनवाज़ (अ.$फा.वि.)-दे.-'नौबतजऩÓ।
नौबत ब नौबत (अ.$फा.वि.)-अपनी-अपनी पारी पर, बारी-बारी से, एक के बाद दूसरा।
नौबती (अ.वि.)-नक़्$कारची, नौबतनवाज़; बारी का, बारी से होनेवाला; पहरेदार, पासबान; बड़ा ख़्ोमा।
नौ ब नौ ($फा.वि.)-नूतन, नया-नया, ताज़: ब ताज़:।
नौबर्ग ($फा.वि.)-नया पत्ता, मंजरी।
नौबर्द: (तु.$फा.वि.)-नया ख़्ारीदा हुआ दास।
नौबहार ($फा.वि.)-बहार का मौसम, वसंत ऋतु; वह चीज़ जिस पर ताज़ा रौन$क हो।
नौम (अ.पु.)-सोना, स्वप्न, स्वाप।
नौमश्$क (अ.$फा.वि.)-अनाड़ी, नौसिखिया।
नौमश्$की (अ.$फा.स्त्री.)-अनाड़ीपन, नौसिखियापन।
नौमीद ($फा.वि.)-निराश, हताश, नाउम्मीद।
नौमीदान: ($फा.अव्य.)-निराशा की स्थिति में, नाउम्मीदों-जैसा।
नौमीदी ($फा.स्त्री.)-निराशा, नाउम्मीदी।
नौमुस्लिम (अ.$फा.वि.)-जो नया-नया मुसलमान हुआ हो, जो ख़्ाानदानी मुसलमान न हो।
नौर: (अ.पु.)-चूना, जिससे दीवारों पर पुताई होती है।
नौरस ($फा.वि.)-नया पका हुआ फल; प्रत्येक नई वस्तु।
नौरुस्त: ($फा.वि.)-नया उपजा हुआ, नया उगा हुआ।
नौरोज़ ($फा.पु.)-नया दिन, साल का पहला दिन; पारसियों के नए वर्ष का पहला दिन; ईरानियों में $फर्वरदीन मास का पहला दिन जिसे वे त्यौहार का दिन मानकर बहुत बड़ा उत्सव मनाते हैं।
नौरोज़ी ($फा.वि.)-वर्ष के पहले दिन का, जैसे-'जश्ने नौरोज़ीÓ-पहले दिन का उत्सव।
नौवारिद (अ.$फा.वि.)-नवागत, नया आया हुआ; पथिक, मुसा$िफर।
नौश: ($फा.पु.)-वर, दूल्हा।
नौशेरवाँ ($फा.पु.)-सासानी वंश का एक ईरानी राजा जो अपनी न्याय-प्रियता के लिए बहुत प्रसिद्घ रहा। यह राजा 531 ईस्वी में गद्दी पर बैठा था, हज्ऱत मुहम्मद साहब इसी के समय में उत्पन्न हुए थे।
नौस$फर (अ.$फा.वि.)-जिसने पहले-पहल यात्रा की हो।
नौसवार ($फा.वि.)-जिसने नई-नई घुड़सवारी सीखी हो।
नौह: (अ.पु.)-विलाप करना, मृतक के लिए रोना-पीटना, मातम करना, रुदन करना; उर्दू पद्य की एक $िकस्म जिसमें करबला के शहीदों पर शोक प्रकट होता है।
नौह:ख़्वाँ (अ.$फा.वि.)-मातम मनानेवाला, मृतक पर विलाप करनेवाला; करबला के शहीदों का नौह: पढऩेवाला। 'गली-गली में हवाएँ हैं नौह:ख़्वाँ शायद, हुआ है $कत्ल मिरे पाँव का निशाँ शायदÓ-माँझी
नौह:ख़्वानी (अ.$फा.स्त्री.)-मृतक के लिए विलाप; मुहर्रम की मज्लिस में नौह: पढऩा।
नौह:गर (अ.$फा.वि.)-दे.-'नौह:ख़्वाँÓ।
नौह:गरी (अ.$फा.स्त्री.)-दे.-'नौह:ख़्वानीÓ।
नौहाए $गम (अ.पु.)-मृतक-शोक, मुर्दे का मातम।
नौहाए मातम (अ.$फा.पु.)-मृतक-शोक, मुर्दे का मातम, नौहाए $गम।

No comments:

Post a Comment