Tuesday, October 13, 2015

गे, $गे

----------------------------------------------------------------------------

गेंद (हिं.पु.)-कपड़े, रबड़ या चमड़े का गोल खिलौना, कंदुक।
गेज ($फा.वि.)-परेशान, व्यस्तमना, उद्विग्न; अस्त-व्यस्त, तितर-बितर।
गेती ($फा.स्त्री.)-जगत्, संसार, दुनिया। '$गम-ए-गेतीÓ-संसारिक दु:ख, संसार का $गम। 'गेतीआराÓ-संसार की शोभा बढ़ानेवाला।
गेतीअफ्ऱोज़ ($फा.वि.)-संसार को ज्यातिर्मय करनेवाला।
गेती आफ्ऱीं ($फा.वि.)-संसार को जन्म देनेवाला, ईश्वर।
गेतीआरा ($फा.वि.)-संसार की शोभा बढ़ानेवाला, दुनिया को सजाने-सँवारनेवाला।
गेतीनवर्द ($फा.वि.)-दुनिया में फिरनेवाला, विश्व-भ्रमी।
गेती पज़ोह ($फा.वि.)-सांसारिक वैभव का इच्छुक, दुनियादार; बादशाह।
गेती पनाह ($फा.पु.)-राजा, नृप, बादशाह।
गेती पैमा ($फा.वि.)-दे.-'गेतीनवर्दÓ, विश्वभ्रमी, विश्व-पर्यटक।
गेतीबान ($फा.वि.)-संसार का रक्षक, ईश्वर।
गेव: ($फा.पु.)-एक प्रकार का जूता, किर्मिच का जूता।
गेव ($फा.पु.)-ईरान का एक बहुत बड़ा योद्घा, जो गौंदर्ज का पुत्र था।
गेवर ($फा.वि.)-कहानीकार, कहानी लिखने या कहनेवाला।
गेसू ($फा.पु.)-बाल, केश; अलक, ज़ुल्$फ, बालों की लट; लम्बे बाल जो पीठ पर रहते हैं। 'गेसू-ए-दिलदारÓ-प्रेयसी के केश।
गेसूदराज़ ($फा.वि.)-जिसके बाल बहुत लम्बे हों, लम्बे केशोंवाला।
गेसूदार ($फा.वि.)-दासी-पुत्र, लौंडी-बच्चा; पुच्छल तारा, दुमदार सितारा।
गेसूबुरीद: ($फा.वि.)-जिसके बाल कटे हों; निर्लज्ज, बेहया, बेशर्म।
गेहाँ ($फा.पु.)-दे.-'गैहाँÓ, दोनों शुद्घ हैं मगर 'गैहाँÓ अधिक मान्य है। संसार, जगत्, दुनिया।

No comments:

Post a Comment