छु
------------------------------------------------------------------------------
छुआछूत (हि.स्त्री.)-अछूत को छूने की क्रिया, अस्पृश्य-स्पर्श; छूत-अछूत का विचार।छुईमुई (हि.स्त्री.)-एक छोटा कँटीला पौधा, लज्जाधुर, लाजवंती।
छुटकारा (हि.पु.)-मुक्ति, रिहाई।
छुट्टा (हि.वि.)-जो बँधा न हो; अकेला, एकाकी; जिसके पास कोई सामान न हो।
छुट्टी (हि.स्त्री.)-छूटने या छोड़े जाने की क्रिया या भाव; काम कर चुकने के उपरान्त मिलनेवाला खाली समय, अवकाश, $फुर्सत; नियमित रूप से कार्य बन्द करने का समय; प्रार्थना या आवेदन करने पर किसी काम से मिलनेवाला अवकाश; भाँडों का चुटकुला।
छुड़ाना (हि.क्रि.सक.)-बंधन या उलझन से निकलना; दूसरों के अधिकार से अलग करना; नौकरी से अलग करना, बख्ऱ्ाास्त करना; अ़ादत या टेब दूर करना।
छुपना (हि.क्रि.अक.)-दे.-'छिपनाÓ।
छुरा (हि.पु.)-बड़ी छुरी या कटार, उस्तरा।
छुरी (हि.स्त्री.)-छोटी कटार, काटने या चीरने का एक छोटा औज़ार, चा$कू।
छुवाना (हि.क्रि.)-स्पर्श कराना।
छुहारा (हि.पु.)-एक प्रकार का खजूर, पिण्डखजूर, ख़्ाुरमा।
No comments:
Post a Comment