Wednesday, October 14, 2015

छे

----------------------------------------------------------------------------------

छेडऩा (हि.क्रि.सक.)-खोद-खाद करना, खोंचना; तंग या परेशान करना; विरोधी को चिढ़ाना; मज़ाक करना, चुटकी लेना; कोई नया काम या बात आरम्भ करना; नश्तर से फोड़ा चीरना।
छेद (हि.पु.)-छिद्र, सूराख़्ा; विवर, बिल; दोष, दूषण।
छेदना (हि.क्रि.सक.)-छेद करना, बींधना, भेदना; क्षत या घाव करना; छिन्न करना, काटना।
छेना (हि.पु.)-फाड़ा हुआ दूध, जिसका पानी निकाल लिया गया हो; कंडा, उपला। (क्रि.सक.)-काटना, घाव करना।
छेनी (हि.स्त्री.)-लोहे का बना एक औज़ार जिससे लोहा, पत्थर आदि काटते हैं, टाँकी।

No comments:

Post a Comment