Wednesday, October 14, 2015

तू

-------------------------------------------------------------------------------

तूग: ($फा.पु.)- मादा कछुआ।
तूग (तु.पु.)- ध्वज, पताका, झण्डा; सेना का झण्डा और
निशान।
तूत (फा.पु.)- एक प्रसिद्घ पेड़ और उसका फल, शहतूत। नोट- इसका 'तूÓ उर्दू के 'तेÓ अक्षर से बना है।
तूत (फा.पु.)- कपास; लम्बा झगड़ालू आदमी। नोट- इसका 'तूÓ उर्दू के 'तोयÓ अक्षर से बना है।
तूतिया (अ.पु.)- सुर्मा, रसांजन, काजल।
तूती ($फा.स्त्री.)- एक चिडिय़ा जो सिखाने पर मनुष्य की तरह बात करती है, मैना, सारिका; शुक, तोता, जो 'तूतÓ बहुत खाता है।
तूद: (फा.पु.)- ढूह, मिट्टी का ढेर; राशि, समूह, ढेर, अम्बार।
तूद:बन्दी ($फा.स्त्री.)- हदबन्दी, मिट्टी के ढेर बनाकर किसी ज़मीन की हद निर्धारित करना।
तूदए ख़्ााक (फा.पु.)- ढूह, मिट्टी का ढेर।
तूदए तू$फान (फा.वि.)- बहुत बड़ा दोष लगानेवाला; उपद्रवी, झगड़ालू।
तून: (फा.पु.)- ठोड़ी का गड्ढ़ा।
तू$फाँ (अ.पु.)- 'तू$फानÓ का लघुरूप, दे.- 'तू$फानÓ।
तू$फाज़द: (अ.फा.पु.)- जो व्यक्ति बाढ़-पीडि़त हो, बाढ़ में जिसका घरबार, खेत-खलियान आदि तबाह हो गए हों।
तू$फारसीद: (अ.फा.पु.)- दे.- 'तू$फाँज़द:Ó।
तू$फान (अ.पु.)- पानी की बाढ़, सैलाब, प्लावन; मूसलाधार वर्षा; बहुत-ही तेज़ आँधी; आपत्ति, विपत्ति, मुसीबत; लांक्षण, तुह्मत, आरोप; कोलाहल, हंगामा, शोरो$गुल।
तू$फानी (अ.वि.)- तम$फान की तरह तेज़ और जल्दी का, जैसे- 'तू$फानी दौराÓ; तू$फान में फँसा हुआ, जैसे- 'तू$फानी कश्ती; तू$फान उठानेवाला; त़$फान से सम्बन्धित।
तू$फाने आतश (अ.$फा.पु.)- आग का तू$फान, ज़ोर की आग।
तू$फाने आब (अ.$फा.पु.)- पानी का तू$फान, बाढ़, सैलाब।
तू$फाने नूह (अ.$फा.पु.)- हज्ऱत नूह के समय आई वह बाढ़ जिसमें उनके अनुयायियों को छोड़कर सब नष्ट हो गया था।
तू$फाने बाद (अ.$फा.पु.)- हवा का तू$फान, बहुत-ही तेज़ आँधी।
तू$फाने बेतमीज़ी (अ.$फा.पु.)- बेकार का शोरो$गुल, हुल्लड़।
तूब (अ.$फा.पु.)- कपड़े का थान। नोट- इसका 'तूÓ उर्दू के 'तेÓ अक्षर से बना है।
तूब (अ.$फा.स्त्री.)- पक्की ईंट। नोट- इसका 'तूÓ उर्दू के 'तोयÓ अक्षर से बना है।
तूबा (अ.वि.)- अत्यंत पवित्र; बहुत अधिक सुगन्धित; (अ.पु.)- स्वर्ग का एक वृक्ष; (अ.स्त्री.)- शुभ-संवाद, मुबार$कबाद, बधाई।
तूबाल (फा.पु.)- लोहे या ताँबे का बुरादा, ताम्र या लौह का चूर्ण।
तूमार (अ.पु.)- विस्तृत वृतान्त; लम्बा-चौड़ा हालचाल; लम्बा-चौड़ा पत्र; किसी विषय के बारे में का$गज़ों का पुलिन्दा; बड़ा ढेर, बहुत अधिक चीज़; झूठी बातों की भरमार।
तूर (फा.पु.)- '$िफरेदूँÓ का बड़ा बेटा जिसने 'तूरानÓ बसाया था; महारथी, बहुत बड़ा बहादुर। नोट- इसका 'तूÓ उर्दू के 'तेÓ अक्षर से बना है।
तूर (अ.पु.)- शाम (सीरिया) का एक पहाड़, जिस पर हज्ऱत मूसा ने ईश्वर का जल्वा देखा था, तूरे सीना। नोट- इसका 'तूÓ उर्दू के 'तोयÓ अक्षर से बना है।
तूरान (फा.पु.)- तुर्किस्तान, तातार।
तूरानी (फा.पु.)- तूरान का निवासी, तुर्की, तातारी।
तूल (अ.पु.)- विलम्ब, देर; आयाम, लम्बाई, दीर्घता; बढ़ावा, बढ़ोतरी।
तूल उम्र (अ.पु.)- दीर्घायु, चिरायु, लम्बी उम्र।
तूल तवील (अ.वि.)- अति दीर्घ, बहुत लम्बा।
तूलानी (अ.$फा.वि.)- दीर्घ, लम्बा; देर का, ढील वाला।
तूलुल्बलद (अ.पु.)- देशान्तर-रेखा।
तूले अ़मल (अ.पु.)- झंझट, बखेड़ा, किसी नाम की तवालत। नोट- इसका 'अ़Ó उर्दू के 'ऐनÓ अक्षर से बना है।
तूले अमल (अ.पु.)- आशा की लम्बाई, मोहजाल। नोट- इसका 'अÓ उर्दू के 'अलि$फÓ अक्षर से बना है।
तूले कलाम (अ.पु.)- विस्तृत वार्ता।
तूस (फा.पु.)- ख़्ाुरासान का एक शह्र, मश्हद।
तूसी (फा.पु.)- तूस देश का निवासी।
       

No comments:

Post a Comment