Tuesday, October 13, 2015

घू

-----------------------------------------------------------------------------

घूँघट (हि.पु.)-साड़ी, ओढऩी या चादर का वह भाग जिसे लज्जाशील स्त्रियाँ अपने मुख पर डाले रखती हैं; द्वार के सामने की पर्दे की दीवार। मुहा.-'घूँघट उठानाÓ-मुख पर से पल्ला ऊपर करना; पर्दा$फाश करना।
घूँघर (हि.पु.)-बालों में पड़े हुए मरोड़ या छल्ले।
घूँट (हि.पु.)-द्रव पदार्थ का उतना अंश जितना एक बार में गले से नीचे उतारा जाए।
घूँसा (हि.पु.)-मारने के निमित्त तानी हुई मुट्ठी, मुक्का; मुट्ठी का वार, मुष्ठि-प्रहार।
घूमना (हि.क्रि.)-चारों ओर फिरना, चक्कर लगाना; सैर करना, टहलना; यात्रा करना, देशाटन पर किलना; गोलाई में मुडऩा, यू-टर्न लेना; मतवाला या उन्मत्त होना।
घूर (हि.पु.)-कूड़े-कर्कट का ढेर; कूड़ा डालने का स्थान।
घूरना (हि.क्रि.)-आँख गड़ाकर बुरे भाव से देखना; कुपित दृष्टि से तकना।
घूराघारी (हि.स्त्री.)-घूरने की क्रिया।
घूस (हि.स्त्री.)-चूहे क प्रजाति का मगर उससे बड़ा एक जन्तु; अपने अनुकूल कोई कार्य कराने के लिए अनुचित रूप से दिया जानेवाला द्रव्य, रिश्वत, उत्कोच।
घूसख़्ाोर (हि.$फा.वि.)-घूस अथवा रिश्वत खाने या लेनेवाला, अनुचित रीति से द्रव्य लेनेवाला।

No comments:

Post a Comment